Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

प्रेम.....!!

कभी कभी ऐसा होता है कि थक जाते है जीते जीते...जिंदगी बोझ सी लगने लगती है हर रिश्ता मतलबी सा लगने लगता हैं...और जब आप इस सोच के अंतिम पड़ाव पर पहुँच ही रहे होते है कि अचानक एक शख्स आता है आपकी जिंदगी में...जो बताता है कि महज़ एक हादसे से अपनी जिंदगी की परिभाषा मत बदलो...दुनिया आज भी बहुत प्यारी है इश्क़ आज भी खूबसूरत है..वो थामता है आपका हाथ इस भँवर से निकाल लेने के लिए उस हाथ की छूवन आपकी रगों में नई सांसे भर देती है...उसके द्वारा की गई फिक्र आपको आपकी नज़रों में खास बना देती है ...वो शख्स जो एक एक ईंट जोड़कर फिर से प्रेम के विश्वास को खड़ा करता है...जिस का नाम फिर आपकी मुस्कुराहट का कारण बन जाता है..फिर एक दिन वो आपके करीब आकर आपके माथे को चूमकर कहता है
"सुनो इश्क़ मुझ जैसा ही होता है बस इस पर ऐतबार रखो मेरी जान" तुम मेरे लिए वही शख्स हो...!!

Comments

Popular Posts