Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Past

प्यार में जब वापसी का रास्ता बंद हो जाता है तब बीती बातों को याद करके कोई मतलब नही होता ।कितना भी रोए गिड़गिड़ाए तो भी जो गुजर गया वह वक़्त,वो लम्हें और वह इंसान लौट के कभी वापस नहीं आता ।किसकी गलती क्या हुआ यह सोचने का भी समय निकल जाता है तब बस बचता है विरह,तड़प,अधूरा प्यार इन सबका स्वीकार करके अपना अगला सफ़र शुरू रखना अनिवार्य हो जाता है। वो हसीन यादे हमें जीने नहीं देती। एकबार मरे हुए इंसान का दूर जाना हम भूल जाते है पर विश्वासघात,और
कुछ परिस्थितियों की वजह से हम जब प्यार को खो देते है तब वो कांटो की तरह जिंदगीभर चुभता है।

Comments

Popular Posts