Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Soldier's Love.....

सुनो में तुमसे कहना चाहता हूं कुछ ...अब जब मैं मुक्त हो गया है इस देह से ... अपने देशसेवा के कर्त्तव्य से ...में जब भी सरहद पर जाता था तुम रो रो कर अपना बुरा हाल बना लेती थी ... में तुम्हे मुड़कर ये भी नहीं कह पाता के रो मत में लौट आऊंगा ... अगर में वादा नहीं निभा पता तो ?
तुम समझ रही हो ना ... में देश का रखवाला था .. जिस्म मेरा कठोर था ... पर मेरे मन के अंदर ताउम्र तुम्हारे लिए ही प्रेम रहा ..अब जब इस देह से मुक्ति मिली है तो तुमसे कहना चाहता हूं मैं तुमसे बेहद प्रेम करता हूं... बस कभी कह नहीं पाया कि तुम्हारे चेहरे की वो लटे मुझे सुबह की रोशनी में भी मधहोश करती थी
काम के वक़्त जब तुम तंग आकर तुम अपना आंचल खोस देती थी तब मन करता था के पीछे से आकर तुम्हे पकड़ लू .. पर जब में अपने कठोर हातो को देखता तो सोचता ये तुम्हारे लायक नहीं..तुम्हे बता नहीं पाया के तुम्हारी मुस्कान हमेशा मेरे जीने की वजह रही है..

अब मुझे इजाजत दो मुझे जाना होगा अपने अगले सफर के लिए ... वहीं जहा से अभी तक कोई लौट नहीं आया पर में तुम्हारा प्यार अपने साथ ले जा रहा हूं हमेशा की तरह ....

Comments

Popular Posts