Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

पिंजरा..

समाज के बनाए गए पिंजरे ही शायद औरतों के कंफर्ट zone बन जाते है ।

कभी पति का बनाया हुआ पिंजरा, तो कभी मायके वालों ने बनाया हुआ पिंजरा,

या कभी किसी और का जिसे हम अपना हमदर्द समजते है ।

उन्हें लगने लगता है के इस पिंजरे के बाहर उसका अस्तित्व ही ख़तम हो चुका है ।

शादी से पहले जी हिदायते लड़की ने ये करना चाहिए वो करना चाहिए नहीं तो उसका घर बसाना मुश्किल हो जाता है ।

शादी के बाद पति का बंधन ऐसे रहो , ससुराल वालों के बंधन , उनके रितिरिवाज , उनका एक पिंजरा , इन पिंजरों में वो खुद को कैद कर लेती है ।

ये वो सोने के पिंजरे है उनसे वो शायद ही खुद को छुड़ा पाती है ।


Comments

Popular Posts