Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Lal rang...

याद हैं मुझे वो पल जब तुमने कहा था तुम पर लाल रंग बहुत फबता हैं जानते नहीं तुम मेरी आँखों के सफेद हिस्सें में तब लाल डोरे उभरने लगे थे ..

अचानक होंठो की कोर का रंग भी सुर्ख़ होता हुआ गालों के गड्ढें तक पहुँचा था...!

माथे की बिंदी और हाथों की हरी मेंहदी भी लाल रंग को छेड़ती मचल उठी और कई दिनों से रक्खें हूए लाल दुपट्टें और चुनर के गीत गाने लगे थे.!

और अब.....

रक्तिम होते हूए शब्द कलश छलक कर बिखरने लगे हैं..जो बर्फ की सफेद चादरों में मैने यूँ ही ढाँके हूए थे...!

Comments

Popular Posts