Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Baarish...

बातें , यांदें, ख्वाबों और शिकायतों की एक लिस्ट मैंने इन बूंदों को सौंप दी हैं .. इनसे कहना कि तुम्हे पढ़ कर सुनाए ..

तुम सुनते हि मुझे फोन करना बाहर बारिश की संगीत में हम तुम्हें सुनाएंगे वो बात जिसमें हम दोनों का साथ बारिश में भीग जाना बाक़ी था ..हां वही रिमझिम वाली बारिश , गीली सड़के , चाय और भुट्टे और कभी तुम्हारे कांधे पर टिके हुए हमारा वो दूर तक तकना   ..

अरे हां वो भी तो बाकी है हात में हात लिए यूंही बारिश में भीगना ... खिड़की पर बतियाते हुए वो चाय और समोसे ..
सुना है आजकल इन बूंदों से तुम्हारी खूब बात होती है...
क्या उन बातो में कभी हमारा जीकर भी होता है ??

Comments

Popular Posts