Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

आपका मिलना ...

हम जब मिलेंगे तब इतना मिल लेंगे की बिछड़ने के लिए कुछ नहीं छोड़ेंगे ..मैं नहीं जानती जब दो लोग मिलते हैं तो क्या बातें करते है पर हम जब मिलेंगे तो करेंगे ऐसी बातें जिनमें प्रेम होगा और उन बातों के साथ बरसात भी होगी ..हां बहुत सी ख्वाहिशें है जिन्हें मैं संजोए बैठी हू मैं आपसे मिली नहीं हूं और ना ही कभी सामने बैठकर देखा है आपको..
हां पर यकीं है शहर के स्टेशन की भीड़ में ,मैं पहचान लूंगी आपको जैसे एक बच्चा पहचान लेता है अपनी मां को..यह कितनी सरल बात है कि दो दूर शहर वाले लोग जब प्रेम करते है तो केवल वे दोनों ही प्रेम में नहीं होते उनके बीच दो शहर भी प्रेम में होते है ..सब कितना सही जा रहा है कि हम मिलेंगे और मिलकर बुनेंगे एक सपना ठीक वैसा ही जैसा मैने उसे देखा है और जैसा आपने सोचा है...
पता नहीं देखो ना मेरी कितनी ही कल्पनाएं है..हमारे मिलने की बात को लेकर..पर जब ये सपना पूरा होगा और आप मुझे देखोगे तो क्या अजनबी की तरह मुस्कुरा दोगे या फिर ... ये सब कितना सच होगा नहीं जानती? पर इतना तो जरूर सच है कि

मेरा आपसे प्रेम करते रहना मेरे लिए दिल के धड़कने के समान है और वो आँखरी सांस तक धड़कते रहेगा.... !!

Comments

Popular Posts