Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

पढ़ लिया करो...

नहीं आता मुझे कहना, बस दिल में रख लेती हूं  सब कुछ, कहा नहीं जाता, पर आप सब समझ लिया करो , समझ लिया करो वो जो लब कह नहीं पाते, मेरी खामोशी के भीतर छिपे प्रेम को पढ लिया करो .....कह दिया करो गर कुछ गलत बोल दूं...!
हां थोड़ी सी बेपरवाह हूं ,जिद्दी हूं ,उलझी हुई हूं ,  पर मुझे  यकीन है आप शायद इन सारी चीजों को अपने प्यार से काबू कर सकते हो..!

मै चाहती हूं मेरे बिन कहे आप वो सब सुन लो जो मेरे तेजी से धडकते दिल में चलता है आपके लिए पर शब्दों में बयां नहीं हो पाता, प्रेम वैसे भी कहाँ शब्दों में समाता है..!
पर सच ये है कि आप मेरे धडकनों में बस चुके हो,

 एक पल भी मन नहीं लगता आपके बिना..!!

Comments

Popular Posts