Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

कितना आसान था ...

कितना आसान था आपके लिए यह कह देना ज़िंदगी में आगे बढ़ो.. किसी के होने ना होने से ये रुक नहीं जाती..रिश्ता खत्म हो जाने के बावजूद वो मेरे सपने  ऐसे तैर रहे जैसे बारिश हो जाने के बाद भी नमी हवा के साथ लुका-छुपी खेलती रहती है.. .चीज़ें अक्सर वैसी नहीं रह जातीं एक अंतराल के बाद जो मेरी बाते ,मेरे वाहियात खयाल आपको अच्छे लगते थे इन्हीं सब से उस किसी के आपके जीवन में आने के बाद घुटन होने लगी .हां शायद इन सबको विराम देना ज़रूरी था क्योंकि आगे जाकर केवल उनमें जंग लगा रहता पवित्रता नहीं बचती ..मै ज़िद करती रही कि कुछ भी करके एक आखिरी बार बात कर लो..पर पता नहीं आप इतना कैसे बदल कैसे गए कि मुझे इतना परेशान देख कर भी एक बार भी बात करना ठीक नहीं समझा...लोग अक्सर उन जगहों पर नहीं जाते जिन जगहों पर वो अपने साथी के साथ थे.. पर मै इन सब से विपरीत हूं .. मै उसी खिड़की के पास खड़े होकर आज भी इंतजार करती हूं जहां मैने हमेशा आपको महसूस किया है मेरे आस पास..
आज भी रोज़ की तरह मैंने अपनी डायरी खोली कुछ लिखने के लिए और बस याद आया  "Some people are meant not to be loved.. और मैंने डायरी में गुलाब के साथ एक पेज पर यह लिखकर वो डायरी बंद कर दी

कभी ना खोलने के लिए...!!


Comments

Popular Posts