Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

आज फिर ...

आज बाहर ...बादल छाए हुए है जो बस अब बरसने को तैयार है,पर आज दिल में इतना दर्द होने के बावजूद आंखों को एक कतरा भी बहाने से  एतराज़ है..

एक खामोशी सी छायी है ,बाहर उदासी है अंदर शोर मचा हुआ है .. मन उस उधेड़बुन के सागर में फस गया है और कही तो किनारा मिल जाए बस उसके लिए तरस रहा .. ऐसा लगता है इश्क़ ना हो किसी पुराने जुर्म की भरपाई हो...चोट आयी है मन पर कुछ ऐसे ना लग सके टाके, ना सांत्वना की तुरपाई हो..एक खुशी की आस में,सुकून की तलाश में भटक रहा मन, जाने कब से उस घने जंगल मे जहां सदियों से ना हुआ सवेरा और सदा रहता है उलझनों का डेरा...

आज फिर दिल और दिमाग मे जंग छिड़ी है कौन गलत कौन सही है , हाथ लगी सदा ही निराशा कुछ अलग हो गया हैं मिज़ाज बदल गई है बातचीत की भाषा अब ये आलम है कुछ इस तरह कही बैठकर कही खो जाते है रोते, लड़ते कभी क्रोधित होते नही रहती खुद की ख़बर क़भी क़भी कुछ अज़ीब से हो जाते हैं..बाहर की खामोशी भीतरी शोर से जमकर लड़ी है और इस जंग कि किसी को कानोंकान ख़बर तक नहीं पड़ी है पर एक बार फिर सजा मिली मेरी बेचारी उन मेरी


 "निर्दोष आँखों" को..

जिन्होंने भी बहने से इन्कार कर दिया है ...!!

Comments

Popular Posts