Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

कुछ अनकही बातें

 मैं उन लड़कियों में से हूँ जिन्हें कोई फर्क नही पड़ता कोई उनके बारे में क्या सोच रख रहा हैं...!

जिन्हें दुनियां से इत्तर काम करने का जुनून होता हैं,जो चल कर साथ किसी के आसमां को छूना चाहती हैं...जो हार जाती हैं प्रेम खोजते हुए,लेकिन वो इंतज़ार करना नही छोड़ती..जिन्हें खोज होती हैं थोड़े से प्रेम की,एक बच्चे की सच्ची हंसी की तरह जो सच्चा हो..!

मै उन लड़कियों में से हूं जो रोकती है खुद को इस भँवर में जाने से,क्योंकि कई जिम्मेदारियां उन्हें प्रेम करने नही देती...जिन्हें दुख है की वो कुदरत द्वारा बाहरी खूबसूरती से नवाज़ी नही गयी है ,लेकिन खुशी हैं की वो सबकी बातों में खूबसूरती ढूंढती हैं

जो ताकती हैं राह एक सच्चे मुसाफिर की कई कच्चे से ख्वाब लिए अपनी सादी आँखो में, इसलिए की वो शुरू कर सके साथ मुस्कुराने का सफर..!

वो लड़कियां आज भी जिंदा हैं ,हाँ बिल्कुल ऐसी सोच की समर्पित लड़कियाँ आज भी जिंदा हैं इस कारोबारी दुनियां में...!

टूटा हुआ होता है मन उनका कांच की तरह ,उसमें भी वो अपने कई चेहरे बना रही होती है..ताकि जिंदा रखे खुद को दफ्न करने के लिए!

वे करती हैं एक लम्बा इंतेज़ार इस दौर के खत्म होने का..ताकि वो प्रेम के इस कारोबार में न जाकर 

इंतज़ार करते हुए खत्म हो जाएं..!

Comments

Popular Posts