Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Love for you ...❤️

 हा माना बहुत दूर हू मै तुमसे.... पर बारिश की बरसती हर बूँद मे मै ही हू जो बरसती ही इसलिए है ताकि तुम्हारे जिस्म को छू सके....छू सके वो हर लम्हा जो तुमने मेरे साथ गुजारा ....छू सके तुम्हारे दिल की धड़कनो को जो अब मुझमे ही बस जाना चाहती है... छू सके उन पलों को जो तुमने मेरे बिना मेरी यादो मे बिताया..... हा सच कहु तो ये बूँदे चाहती है हर एक उस बात को छूना जिसमे मेरे लिए बेपनाह इश्क़ है.... वो आसमानी इश्क़ जो बरसता है उस आसमां से सिर्फ और सिर्फ तुम्हारा हो जाने को.... जानती हू उन जज्बातों को तुम कभी सामने ला नहीं पाओगे पर क्या पता उन बारिश की बूंदो के बहाने हमारा प्यार आँगन मे लगी  

तुलसी की तरह और भी पनप जाये..!!

( शिव ये सारी वो बाते है जो मै कभी आपसे कह नहीं सकी .. क्योंकि आपको इन सारी बातों से घुटन हो रही थी .. शिव याद आती हैं आपकी बहुत.. सोचती हूं एक बार आकर बस गले लगा लो और कह दो अरु सब कुछ सच है? कितना नादान है ना ये दिल जो सोचता है कि एक बार आपको फोन कर लू और आपसे लड़ लेे इत्ता सारा ..पूछ लेे शिव कैसे हो ? कभी याद क्यों नहीं करते अपनी अरु को 😑..)

Comments

Popular Posts