Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

कुछ अनकही बाते

 सोचती हूं कहूं तुमसे ...की क्यों न एक बार मैं कोई बीज और तुम पानी से बन जाओ...फिर मैं तुम्हें सोख लूं पूरी तरह और हम मिट्टी की रुकावटों को तोड़ कर ..एक पेड़ की अपनी दुनिया उगाएंगे...दूर कहीं किसी अनजाने से टापू पर... और गुज़ारे एक उम्र उस पेड़ के किसी तिनके पे दो पत्ते से बन कर साथ साथ..

मगर फिर दिल ये सोचकर मेरे होठों को ये कहने से रोक देता है ....की कहीं तुम बसंत के बुलाने पर मुझे अकेला छोड़ कर चले गए तो ..!!

बहुत कुछ खो जाने के बाद होते खो देने का डर हमेशा साथ देता है ... बस कभी कभी कुछ बातें वैसे ही रहनी देनी चाहिए..

अनकही...!
..

Comments

Popular Posts