Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Missing you

शिव याद आ रहे हो आज बहुत पता नहीं क्यों ... दिल ना बस आपसे बात करना चाहता है ..शिव आपको देखने का मन हो रहा .. बस कुछ ना कहना है आपसे चुपचाप बैठकर तारों को देखना है आपके साथ .. कांधे पर सर रखकर .. यूंही 

कैसे समझाऊं इस दिल को पता नहीं ..!! 

पगला गया है आज अरु की बात नहीं मान रहा बस शिव  की माला जाप कर रहा आज बहुत दिनों बाद आपकी  कितनी बार आपकी तस्वीर देखी है...  हां आज आपको पढ़ने का भी मन हुआ तो एक बार आपकी प्रोफ़ाइल भी देख लिए पर पढ़ने की हिम्मत ना हुई ... काश मै भी आपको भूल पाऊ जैसे आप हमे भूल गए हो .. कैसे किसी को यूं भूल जाते है हमे भी सीखना है ताकि
 हम भी अब आपको भूल सके ..

missing you शिव ..😔😔

Comments

Popular Posts