Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Ishq hai

तुम्हारे बिना रह नहीं सकते थे एकपल,

अब तुम्हारे बिना रहना हरपल इश्क़ है ...!


तुम्हारे स्पर्श से रूहानी होना था ,

अब बिना स्पर्श के तुम्हे बदन में महसूस करना इश्क़ है...!


तुम्हारे बिना लगता था जिंदगी नहीं गुजरेगी,

पर बिना तुम्हारे पूरी जिंदगी गुजारना इश्क़ है...


हर लम्हा ख्यालों में तुम्हारा  होना,

पर कभी सामने न होना इश्क़ है...!!


जिसको कभी अलग करने का सोचा भी ना था

उससे हरपल अलग रहना इश्क़ है...!


कोई वजह नहीं कोई चाह नहीं,

पर हरपल तुम्हारे साथ का एहसास होना इश्क़ है...!


चलती सांसों का कभी न एहसास होना,

पर हर सांसों में तुम्हारा  एहसास होना इश्क़ है...!


कहां से कहां तक का सफर है ये तो पता नहीं,

पर तुम्हारे नाम पर जिंदगी का ठहराव इश्क़ है...!

मेरी बातों मै हर बार जिक्र तुम्हारा और

मेरी खामोशी में गूंजते तुम इश्क है ..!


कुछ प्रेम के पलों में सारी उम्र जी ली है 

संग तुम्हारे हां ये इश्क़ है  ..!


 इश्क़ , इश्क़ है और कुछ नहीं,

जब हर तरफ सिर्फ तुम और तुम हो तो इश्क़ है..!


न यहां से न वहां से तुम हो जहां बस वहां से,

आंखे बन्द कर भी रूह में तुम्हारा एहसास इश्क़ है..!


(हां शिव आपसे इश्क़ है ..)

Comments

Popular Posts