Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

ऐसे ही

शिव पता है आज ऑफिस से घर आते वक्त फिर से आपकी यांदे साथ चलने लगी थी मेरे ऐसे लग रहा था कि ये सफ़र कभी ना खतम हो ..

सुनो,

मैं ढूँढ़ती रहूंगी  आपको हर जगह आप कभी नज़र ना आना..!

हां पर मैंने चाहा मेरा होना हर उस जगह जहाँ मैं कभी नहीं थी.. जैसे आपके दिल में ..


सुनो 

शिव मै चाहती हूं मै यूंही आपके खयालों में खोयी रही हूं और हमे मौत आ जाए ...मेरे मृत्यू के वक्त आप ना सही आपकी यादें तो होगी साथ में ...!

Comments

  1. ज़िन्दगी में ज़िन्दगी खोया है मैंने ।
    ये प्रेम की विरह,तड़प स्वं य ईश्वर ने भोगा है तो हम इंसानों की क्या अवकात।
    अब कहानी तो अधूरी रहनी ही थी, वो अक्सर ख़ुद को राधा और मुझे कृष्ण बुलाती थी... !! मेरी राधिका... ये मेरा मेरा हुआ शरीर जिंदा लाश है लाश। मेरी रूह तुझमें है राधिका हे ईश्वर इस शरीर को कब मृत्यु आएगी? वैसे भी रूह के बिना इस शरीर का कोई अस्तित्व नहीं। समझ में नहीं आता इतना प्यार होने के बावजूद भी प्रेम में विरह और तड़प क्यों मिलती है ?
    ईश्वर सब कुछ कर सकते है तो वो क्यों नहीं मिला पाते दो बिछड़े प्रेमियों को?
    बहोत सारे सवाल है ईश्वर से.... बहुत

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts