Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

कुछ अनकही बाते

 सुनो शिव मै नहीं जानती कि कब आपको पुकारते पुकारते मेरी कलम से आखरी शब्द हो .. कोनसा वो डायरी का पन्ना उस दिन आंखरी होगा जब मेरी सांस थमेगी .. कौन सी वो मेरी कुछ बाते होगी वो आखिरी हो जाएगी .

मैं ये भी नहीं जानती कि कब पलको के पंख थक जाएंगे,और आंखे आपकी प्रतीक्षा में हमेशा के लिए बन्द हो जाएंगे .... 

जानते हो शिव मै चाहती हूँ, हर जन्म आप हमे ऐसे ही मिलना .. मेरे शिव बनकर आप "शिवाला", मैं "गंगोत्री का जल" हो जाऊं, 

आप "शिव"-और मैं "सती" बन जाऊं...( पता है हमारे ये हमारे वाहियात खयाल ही है.. ये भी जानती हूं सती ने अपने शिव के लिए कितने जन्मों का इंतजार किया था .. में खुद की तुलना उनसे बिलकुल भी नहीं करना चाहूंगी हां पर ख्वाहिश जरूर है कि प्रेम हो शिव सती सा .. ) 

सुनो शिव मैंने अपनी मुट्ठियों में, कैद कर रखे हैं कुछ लम्हें, आप पर खर्च करने को, जुगनुओं की तरह ,वो मेरे मिलन के पागल से खयाल और मेरे एहसास आपके लिए प्यार के .....

सुनो ना शिव आ जाओ कि मन को बंजारेपन की भटकन से तनिक मुक्ति मिले....आओ कि मैं अपने

फूल से कांपते ह्रदय को, आपके दामन में बांध दूं और विलीन हो जाऊ 

आपमें हमेशा के लिए ...!!

सुन रहे हो ना आप..

Comments

Popular Posts