Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Love you ...

 शिव कौन कहता है कि आप हमसे दूर हो .. आप यही हो  मेरे आस पास .. हर पल हर एहसास में..मेरे दिल में मेरी धड़कन बनकर  धड़कते हो कैसे कह दू दूर हो ..आपको कितनी बार सामने खड़ा पाया है मैंने वहीं आपकी चिरपरिचित मुस्कान के साथ ..आप हवा महक बनकर खुशबू से महक ते हो .. इन हवाओं में आपका गूंजता है .. आपका स्पर्श जो मैंने महुसुस किया है . .. वो अभी तक मेरे बदन पर वैसा ही है .. हां पहले आप थे मेरे साथ साकार रूप बनकर अब आप भी मेरे ईश्वर की तरह निराकार रूप बनकर रहते हो हमेशा हां इसलिए मैंने हमेशा शिव के रूप में देखा है आपको .. आप मेरी रूह हो शिव ..जैसे रूह के बिना इस शरीर का कोई अस्तिव नहीं वैसे ही आप के इस प्रेम के बिना हम कुछ नहीं है ..

शिव आपके लिए मेरा प्रेम मेरे ईश्वर सा है ..! मुझे आपको पाना नहीं आपमें विलीन हो जाना है ..! आपसे दूर रहकर आपको बिना देखे भी हम ऐसे ही आपको चाहते रहेंगे

 हमेशा मेरे "आराध्य" की तरह  ...!!

हां आप मेरे आराध्य हो आप मेरे " शिव" हो ...!!




Comments

  1. रूह से जुडा रिश्ता पास हो ना हो
    उसका अहसास सबसे ख़ास होता है ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts