Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Yunhi

उन्मुक्त हुआ करती थी दिन की तरह उतनी ही खामोश हूं अब रात की तरह...!

पता भी कभी कभी हम चाहते हैं हो कोई अपना जिसके छाती से लग कर हम महफ़ूज़ महसूस कर सकें,हम सोच सकें कि हमारा होना मायने रखता है दुनिया में किसी के लिए...

उनके कंधे पर सर रख के अपने दिल की उदासी बता सके और अपनी बेचैनी को समझा पाए और बता पाए कितनी महोबत हैं उन से...!

फिर उन के हाथों को थाम कर यूंही चल दे अंजान सफ़र पर ...

और फिर थक कर हम घर बना ले उनकी गोद मे सर रखकर....

खैर .. 

अब सब बाते बस लिखने भर से ही अच्छी लगती हैं ...!!

Comments

Popular Posts