Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Diary ...

 तुम्हारे जाने के बाद जिंदगी एक रूटीन सी हो गई है .. या यूं कहो किसी स्क्रिप्ट सी पर इसमें कोई ट्वीस्ट नही है .. सब कुछ तय है सुबह उठना है .. खाना बनाना है और ऑफिस के लिए निकलना है .. हां इस बीच बच्चा कभी कभी जिद करता है मम्मा ऑफिस ना जाओ आज भी कर रहा था .. और आज फिर हम उसे अकेले रखकर जा रहे इसीलिए रो रहा था .. जैसे हम कभी रो देते है की क्यों तुम हमे यूं छोड़ कर चले गए .. 

अब एक नया प्रोजेक्ट भी चल रहा तो वहा जाती हूं .. हैरानी की बात ये है की रिक्शावाले को पता होता है की हमे जाना कहा है पर हम अब तक अपने मंजिल की तलाश में है ..‍हमे अपनी बहुत सी नाकामी पर नाज रहा है उनमें से एक तुम्हारा ना मिलना है .. !

सोचती हूं अब मुझे जिंदगी से क्या चाहिए तो हम उस तरह अपनी मंजिल का नाम दे .. पर अब शायद कुछ चाहिए भी तो नही .. ! तो क्या हमारी अब कोई मंजिल नहीं है .. क्या हम यूंही रास्ते पर भटकते रह जाएंगे .. फिलहाल तो कुछ भी नही पता जब हम जान जायेंगे तो उसदिन  वो भी लिख देंगे .. कईयों के लिए उनकी मंजिल कामयाबी और पैसा होती है .. शायद इसलिए की कामयाबी अलादीन के उस चिराग की तरह होती है जो हर किसी को नही मिलती .. और हर कोई अलादीन भी तो नही होता ..!!

मगर सोचती हूं जिन्होंने कामयाबी और पैसा हासिल कर लिया वो भी तो कुछ की तलाश में है ..! 

चलो अब आफिस आ गए अपनी आज की मंजिल पर ..

जिंदगी की मंजिल तो अभी 


खैर ढूंढनी बाकी है ...!!

Comments

Popular Posts