Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

यूंही

 ‍‍आशू अपने पिता की वो गलती थी जिसे समाज नाजायज संतान कहता है ..कहते है इंसान को अपनी गलतियां चुभती है और फिर आशू तो हमेशा उनके सामने होती थी .. इसलिए शायद आशू उनके लिए उनकी गलती की बोझ के अलावा कुछ नही थी .. और सौतेली मां उसका तो क्या ही कहा जाए वो कभी उस स्वीकार नही कर पाई थी .. पर इन सब में आशू को कभी समझ नही आया उसकी गलती क्या थी .. उसपर हमेशा गलतियां थोपी जाती अब उसे आदत हो चुकी थी दूसरों की गलतियों में भी अपनी गलती ढूंढने की .. उसके करीब कभी कोई रहा तो बस दादी थी उसकी ..उसे दादी से हमेशा वो सुकून और प्रेम मिल जाता जिसे वो ढूंढती फिरती थी .. आज जब बीमार हूं दादी आपकी याद आ रही है .. आप होती तो कहती आशू उठ जा खाना खा ले .अब अकेले पड़े रहती हूं कमरे में  दादी तुम होती तो सुकून था ..

दादी देखो ना फिर से अनाथ हो गए .. कोई नही सुनता हमे वैसे है भी कौन अब .. बस तुम कहती थी ना आशु जब कोई ईश्वर के पास जाता है तो तारा बन जाता ..इसीलिए तारों से ही बाते कर लेती हूं ..सब पागल कहते है हमे ..दादी क्या एक बार भगवान जी से पूछ लोगी की हमारी गलती क्या है ..?

सब कुछ होकर भी अनाथ होना बहुत सलता है 

दादी बहुत ज्यादा ..!!





Comments

Popular Posts