Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

यूंही

हम चाहते है न हमारे अपने जो हमें समझे, जिसके सामने हम पूरी तरह खुल सके। लेकिन कोई कितना ही अपना क्यों न हो, भावनाओं में बहकर कभी भी अपनी सारी बातें किसी से भी नहीं करनी चाहिए! अपनी पसंद, ना पसंद और ख़ासकर अपनी कमज़ोरियां कहीं ज़ाहिर नहीं करनी चाहिए!


चाहे प्रेम हो, चाहे दुःख हो या चाहे ख़ुशी के लम्हें.. ज़्यादातर इंसान यकायक से जो कुछ भी मिल जाए उसे हज़म नहीं कर पाता और किसी न किसी ऐसे साथी की तलाश में रहता है जिससे वोह अपनी सारी बातें कह सके! महज़ भ्रम है, मायाजाल है ऐसी तलाश!.. इक बेवकूफी से अधिक कुछ नहीं!


किसी के भी सामने सोच समझकर खुलना चाहिए! एक ईश्वर के सामने ही पारदर्शिता रखनी चाहिए। वहीं आपके गुनाह, गलतियां समेत आपका स्वीकार कर सकते है और सही मार्ग भी बतला सकते है!


बाकी सब जो आपको जानते हो वो आपकी वहीं रग पकड़ेंगे जो पहले से ही कमज़ोर हो! उन्हीं ज़ख्मों को कुरेदकर रख देंगे! जिन ज़ख्मों को आप मरहम की आस में दिखायेंगे! जिसकी टीस उम्र भर नहीं जायेंगी! भावनाएं सबके अंदर होती हैं। जिसका हद में बहना ही उचित है!


ना सुनामी, ना दरिया का पानी !...

सबसे ख़तरनाक बहाव भावनाओं का है।

जिस में सब बिना तैरना सीखें निरंतर बहते जाते है!

Comments

Popular Posts