Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Life

जिन्दगी, इसे समझना बहुत मुश्किल है! जब जब समझना शुरू करते हैं, यह और भी ज्यादा उलझती जाती है! 

सही कहते हैं लोग, अगर इसे समझना शुरू किया


तो जीना ही मुश्किल हो जाएगा..
जिंदगी जाने कितने ही चरण पूरे करके, अपने अंत की तरफ बढ़ती है..हमारे जन्म के समय जो चेहरे आस-पास दिखाई देते हैं, वो चेहरे वक्त के साथ खोने लगते हैं...खैर काफी नए चेहरे भी आते हैं इस दरम्यान, लेकिन वो पुराने से चेहरे खूबसूरत सी यादें समेटे होते हैं
यह यकीं करना कितना मुश्किल है, यह दुनियां में फिर कभी भी दिखाई नहीं देंगे...जब भी उनकी याद आएगी, उनकी जगह उनके किस्से जगह बनाएंगे...
खैर, आवागमन प्रकृति की सबसे बड़ी सच्चाई है, 

जो अस्तित्व रखता है उसका अस्तित्वविहीन होना ही नियति है..!!


Life






Comments

Popular Posts