Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Ek rishta....

एक रिश्ता ऐसा भी होता है, जो बस होता है। और उसके वजूद के कारण ही शायद हम जिंदा रह लेते है। वो रिश्ता किसी भी बंधन का शिकार नही है, निर्बंध है। किसी भी शब्दो को मोहताज़ नही है, अकथ्य है।उसे सिर्फ दोस्त नही कह सकते, क्योकि वो दोस्त से कई बढ़ कर है। प्यार नही कह सकते, क्योकि प्यार असीम होता है, और इसे असीम कहना भी गुनाह है।

Comments

  1. Feeling उड़ेल दिया...
    Good going

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया तुम इतना मन लगा के पढ़ रहे हो हमे ...

      Delete
  2. True feelings of true love or beyond love

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts