Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

फिर वहीं शाम

चलो,आज फिर चलते है दोनो वही, छत के ऊपर जहाँ देखा करते थे हम दोनो ढलती शाम ,तुम अक्सर मेरे बाजू मे बैठकर उंगली के इशारे से बताते रहते थे कि तुम्हें ढलती शाम बहुत पसंद है ,और तुम्हारी पसंदगी ही तो मेरी
पसंदगी थी ,तुम ढलती शाम को देखकर मुस्करा
देते थे और मै तुम्हें देखकर..
तुम घंटों घंटों मुझसे बाते किया करते थे और मै बैठी रहती थी न जाने कितनी देर ,न जाने कितने घंटे... !
और आज फिर ढलती शाम को देखकर जी चाहता है कि तुम कहो ,बैठ जाओ न और मै फिर बैठ जाऊं ,तुम्हारे पास बस..कुछ देर के लिए ..
बस.. कुछ पल के लिए...!

Comments

Popular Posts