Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Prem....

आम के मोजरों में, पेड़ों की हरियाली में और फूलों की रंगत में उनका चेहरा नजर आना भी प्रेम है!

और सुबह सुबह अरिजीत का"वलम" वाला गाना सुनते हुए उसके साथ सुर से सुर मिलाकर "तैनू इतना मैं प्यार करूँ यारा, किसी और को न किया...." गाते हुए झूम उठना भी प्रेम है!

सुबह सुबह उसकी आवाज सुनने का दिल करे, पर उसकी नींद में खलल पड़ेगी, यह सोचकर फोन न करना भी प्रेम है!

पंछियों की चहक में, कोयल की कुक में और सांय सांय चलती हवा में उसकी आवाज सुनना प्रेम है!

इसे पढ़ते हुए उसे याद करना और फिर हल्के से मुस्कुराना ये भी प्रेम है💞💞

Comments

Popular Posts