Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Rain..

सुनो,
आज बारिश आई थी मेरे छत पर,
मगर आपका आना नहीं हुआ और अब शायद कभी नहीं होगा याद है शिव में आपसे कहा करती थी शिव जब आप आओगे ना हमसे मिलने तो में चाहूंगी की उस दिन बरसात हो .. ताकि में भीग सकू आपके साथ .. हां ये भी कहती पागल है अरु शिव हां पागल ही तो हूं ..
आज जब बारिश हो रही थी तो साथ ही बूंदो सी गहरी सिर्फ आपकी यादें,मुझे अन्दर तक भीगो रही थी शिव आप यही सोचते होंगे ना की कैसे कोई किसी को बिना मिले बिना देखे प्रेम कर सकता है तो मेरा जवाब होगा शिव क्या हमने कभी कान्हा को देखा है नहीं ना फिर भी उससे प्रेम करते है ना .. और कान्हा की तरह आपको भी मैंने हमेशा अपने आस पास महसूस किया हां शिव आप मेरे आराध्य हो .. आप मेरे प्रेम हो देखो ना शिव ये बूंदे घर की दालान से टपककर
मेरे मिट्टी के बने चबुतरों को घायल कर रही है आपकी यादो की तरह .. शिव मुझे पता है एक रोज आप जरूर आओगे
'बाढ़ की तरह' और डुबो दोगे मुझे अपने प्यार में
उस रोज में आपसे आपके  आने का कारण अवश्य पूछ लूंगी
और  आपका जवाब होगा

 "मेरा सृजन"...

हां आपके प्यार की बरसात से ही तो मेरा सृजन होगा ...
आपका प्यार मेरे लिए एक नवजीवन के समान है ..

Comments

Popular Posts