Featured
मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...
- Get link
- X
- Other Apps
A small wish ❤️
मैंने हमेशा चाहा बस इतना सा ..
हां कभी कभी बहुत कुछ पाने की लालसा में हम वो "इतना सा" खो देते है .. है ना ...!!
इसीलिए तो सोचती हूं बस इतना सा हो तुम्हारे हाथों का स्पर्श मेरे बदन पर ..
और वो देख तुम्हारी आँखों मे हर्ष बस इतना सा हो ...और हम दोनों का परस्पर खोना भी...,
बस इतना ही हो की किसी सुबह हमारा साथ उठना...बस इतनी सी हो हम दोनों में परस्पर हलचल...और चूड़ियों की खनक..हां मुझे सब कुछ बहुत सारा इतना ही तो चाहिए .
हां ,मैं समझती हूं की ये मेरा बस इतना सा इतना भी सरल नही ..किन्तु कोई दुर्लभ भी नहीं..
अरे हां सच में ..
बस इतना ही तो चाहिए.....!!
( कुछ ख्वाहिशें पूरी नहीं होती ...उन ख्वाहिशों को मैंने हमेशा बस बंद आंखो से पूरी की है .. तुम अब किसी और का खुली आंखो से देखा गया "सपना" हो.. )
Comments
Post a Comment