Skip to main content

Featured

Writing

 मैंने अब धीरे-धीरे सीख लिया है या यूं कहूँ की कोई सिखा कर गया ..कि ज़िंदगी हर किसी को अपनी मुट्ठी में क़ैद कर लेने का नाम नहीं,बल्कि वक़्त आने पर मुस्कुराकर रुख़्सत कर देने का हुनर है..पहले मैं बहुत रोकती थी लोगों को भी,रिश्तों को भी,यहाँ तक कि उन लम्हों को भी जो मेरी उँगलियों से फिसल चुके थे..फिर एक दिन समझ आया,मोहब्बत का मतलब किसी को थामे रखना नहीं, बल्कि उसके हिस्से की आज़ादी को भी उतनी ही शिद्दत से चाहना है अब जो चला जाता है, उसे बद्दुआ नहीं देती, सिर्फ़ अपनी दुआओँ से आहिस्ता-आहिस्ता विदा कर देती हूँ हाँ, दर्द अब भी होता है, आँखें आज भी भर आती हैं,मगर मैंने अपने आँसुओं से भी कह दिया है हर बिछड़ना मातम नहीं होता..मैंने सीखा है...कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने नहीं, हमें बदलने आते हैं... और जब उनका काम पूरा हो जाता है, तो उन्हें रोक लेना अपने ही हिस्से की रौशनी से इंकार करना होता है..अब मैं जाने देने से नहीं डरती...क्योंकि मुझे यक़ीन है जो मेरी नसीब में लिखा है,वो मुझसे कभी जुदा नहीं होगा बाक़ी सब... वक़्त की अमानत है, और अमानतें एक दिन लौटा दी जाती हैं.. हमे भी वक्त को सब...

Love You

 ‍समंदर से इश्क़ में नदी मिटा देती है अपनी मिठास और समा जाती है समंदर में यह जानते हुए कि इसके बाद उसका वजूद बाकी नही रहेगा..ठीक ऐसे ही मैं तुममें घुल गई हूं मैंने तुम्हें समा लिया है अपने भीतर ,अब तुम चाह के भी मुझसे दूर नही हो सकते हो ..मेरे होशोहवास पर तुम्हारा ही कब्ज़ा है ..ये तुम्हारा ही पक्का रंग है जो तुमसे ही छूट कर अब मुझ पर चढ़ गया है.. ऊँची पहाड़ियों पर लंबी पगडंडियों के खूबसूरत सफर के बाद का जो सुकूँ होता है वो तुम हो .. खूबसूरत सफ़र के साथ हमारा हमसफ़र भी साथ मे हो तो बहुत सुकून है दिल चाहता है कि ये सफ़र कभी खत्म न हो और मंज़िल कभी न आये ...

अजीब ही शह है ये इश्क़ भी हमारे जिस्म में किसी और कि रूह को बसा लेती है .. किसी को अपना बनाने से भी ज्यादा सुकून किसी के होने में मिलता है और मुझे ये सुकूँ मिल चुका क्योंकि मुझे पता है मैं तुम्हारी हूँ..तुम्हारे ऐब , तुम्हारे हुनर कोई मायने नही रखते क्योंकि मैंने तुम्हें ऐसे ही चाहा है बिना किसी तब्दीली के .. मेरी तो बस एक ख्वाहिश है कि मेरी आंखरी सांस तुम्हारें होंठो से चूमी जाए और मेरी रूह को तुम्हारी बाहों की छुवन मिले ,मुझे तो बस यही मुक्ति का मार्ग अपनाना है !!




Comments

Post a Comment

Popular Posts